Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मिट्टी खनन के लिए जा रहे खनन माफियाओ ने जेसीबी व ट्रैक्टर से पानी की पाइप फटने से विवाद! खनन माफियाओ ने 5 को मारकर गंभीर रूप से किया घायल, गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज


कोहंडौर/प्रतापगढ़।जनपद में कोहड़ौर थाना क्षेत्र के इशीपुर गांव में एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईशीपुर निवासी आशीष सिंह प्लास्टिक की पाइप लगाकर सोमवार की रात 11 बजे अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। गांव में अक्सर मिट्टी खनन करने  वाले खनन करने वाले लोग सोमवार की रात जेसीबी  और ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। विदित हो कि आशीष की लगाई गई प्लास्टिक की पाइप फट गई। जिसका आशीष ने मौके पर विरोध किया।जिस पर मिट्टी खनन करने वाले प्रमोद कुमार सिंह उर्फ दीपू  निवासी कठार थाना कंधई के साथी अनुराग ने आशीष को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसी रात्रिभोर 3.30 बजे आदर्श पुत्र दीपू सिंह ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ घर से सौ मीटर दूर स्थित अपनी गौशाला पर सो रहे  आशीष सिंह के पुत्र अभिषेक व अमितेश पर जान लेवा हमला कर दिया तथा असलहे से फायर किया। फायर की आवाज सुनकर हल्ला गुहार पर आशीष सिंह अपनी डेयरी पर भागे। जहां पर आये हुए दबंगो ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। हल्ला गुहार मचाने पर गांव के लोग दौड़े परंतु तब तक  खनन माफियाओं ने गांव  के अनुज पुत्र राम दयाल पटेल,मुकुल पुत्र राम आसरे पटेल,अरविंद पुत्र राम दयाल बर्मा को जमकर मारा पीटा, और आशीष सिंह की डेरी में भी तोड़ फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।आशीष सिंह ने बताया कि भागते समय उन लोगों का असलहा,लाठी डंडा,सरिया घटना स्थल पर छूट गया था।रात में आशीष सिंह ने डायल 112 को घटना की सूचना दिया। लेकिन अंधेरे में छुटा हुआ लाठी डंडे व असलहा नहीं दिखा सुबह होने पर उजाले में जब लाठी डंडे व असलहा दिखा तो पीड़ित के परिजनों की उसकी निगरानी किया और  सुबह दिबाकर घटना के लिखित शिकायत की। गौरतलब हो किलिखित तहरीर देने के के कई घण्टे बाद कोहड़ौर पुलिस  मौके पर पहुंची और छूटा हुआ लाठी डंडा,सरिया और असलहा बरामद किया और थाने चली गई । लगभग आधे घंटे बाद वापस आकर पीड़ित आशीष को बुलाकर वीडियो बनाया अब उसका उद्देश्य जो भी रहा हो। बता दें कि मामले के बाबत  आशीष सिंह ने आदर्श पुत्र दीपू सिंह, निवासी कठार मार पीट में साथ रहे,फैसल पुत्र अजमल मझानीपुर कंधई,लगभग आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध मामले की तहरीर थाने में दी।पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अभिषेक,अमितेश पुत्र आशीष सिंह व आशीष पुत्र इंद्र बहादुर सिंह  व राम आसरे बर्मा का मेडिकल कराया। उक्त प्रकरण के बाबत एस ओ धनंजय राय से पूछने पर उन्होंने बताया कि मामला तहरीर के आधार पर दर्ज कर लिया गया है। उक मामले के बाबत पीड़ित आशीष ने अपनी जानकारी के अनुसार बताया कि पुलिस के अनुसार जानलेवा हमले सहित दो ज्ञात व छह अज्ञात के ऊपर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है और उन्होंने यह भी बताया कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है जब तक एफआईआर की कॉपी हमारे हाथ में नहीं आ जाती है तब तक मुझे पुलिस पर भरोसा नहीं है। हालांकि उक्त मामले में कोहड़ौर पुलिस एक को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस की कार्रवाई से देखना ये होगा कि खनन माफियाओ के गतिविधियों पर विराम लगता है कि नहीं। बता दें कि क्षेत्र में ये घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |