Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज की घटना की रूरल बार ने सरकार के न्यायिक जांच की उठायी मांग! राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


प्रतापगढ। लखनऊ में रविवार को अतिक्रमण के नाम पर अधिवक्ताओं के चैम्बर में तोड़फोड़ तथा लाठी चार्ज की घटना को आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने लोकतंत्र में दमन की पराकाष्ठा कहा है। घटना को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल तिवारी महेश ने संयुक्त रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सवाल उठाया है कि जिला पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम ने तोड़फोड़ को लेकर अधिवक्ताओं अथवा लखनऊ बार एसोसिएशन को पहले आखिर कोई नोटिस क्यों नही दी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम व जिला प्रशासन की चैम्बरों के तोड़फोड़ को लेकर यह कार्यवाही तब और असंवैधानिक प्रदर्शित हो उठी जब अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़ की कार्यवाही कार्य दिवस की जगह जानबूझकर अवकाश के दिन रविवार की सुबह रखा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस घटना की न्यायिक जांच कराये जाने की भी मांग की है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल व महासचिव अनिल तिवारी ने सरकार से तोड़फोड़ को लेकर प्रभावित अधिवक्ताओं को समुचित मुआवजा एवं चैम्बरों के शासकीय खर्च पर पुर्ननिर्माण के साथ घायल अधिवक्ताओं के सम्पूर्ण इलाज सुनिश्चित कराने की भी आवाज उठायी है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि इस घटना के जिम्मेदार अफसरों पर सरकार ने कार्यवाही नहीं की तब उनका एसोसिएशन प्रदेश व्यापी आन्दोलन शुरू करने के साथ विधानसभा का अनवरत घेराव भी करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |