Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बंगाल में शुभेंदु सरकार के बाद एक और इस्तीफा, ममता बनर्जी की करीबी ने छोड़ा पद


पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद पश्चिम बंगाल महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गांगोपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले ही अपना पद छोड़ दिया. अधिकारियों ने बुधवार (13 मई) को यह जानकारी दी. लीना गांगोपाध्याय ने टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक जानी-मानी लेखिका, निर्माता और निर्देशक के तौर पर काम किया है. वह महिला अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रही हैं.

गांगोपाध्याय की अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है और वह तृणमूल कांग्रेस की करीबी मानी जाती हैं. उन्हें जुलाई 2023 में राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। उनका कार्यकाल इस साल जुलाई में समाप्त होना था. हालांकि, राज्य में सरकार बदलने के बाद लीना ने इस्तीफा दे दिया.

बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत को लेकर उठे विवाद के बाद लीना ने डेढ़ महीने पहले अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी. 29 मार्च को ओडिशा के तलसारी में एक टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान अभिनेता राहुल अरुणोदय समुद्र में डूब गए. यह सीरियल लीना गांगोपाध्याय की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा बनाया किया जा रहा था.

राहुल की मौत के बाद लीना ने दावा किया कि शूटिंग में पानी का कोई सीन नहीं था और वह खुद समुद्र में गए थे. बाद में पता चला कि शूटिंग के दौरान राहुल डूब गए थे. राहुल की पत्नी, अभिनेत्री प्रियंका सरकार ने लीना और प्रोडक्शन कंपनी के कुछ सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

बंगाली अभिनेताओं, तकनीशियनों और निर्देशकों के एक वर्ग ने लीना के खिलाफ आवाज उठाई और उनकी प्रोडक्शन कंपनी से संबंध तोड़ने का फैसला किया. उस समय, लीना ने राहुल की मौत के मामले की जांच में 'प्रभाव' के आरोप से बचने के लिए अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त की. हालांकि, उन्होंने बाद में इस्तीफा नहीं दिया.

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 साल के शासन के बाद भाजपा राज्य में सत्ता में आई है. हाल ही में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ली. उनके शपथ ग्रहण समारोहों में पीएम मोदी समेत भाजपा शासित राज्यों के सीएम और मंत्री भी पहुंचे थे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |