Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जमीन के विवाद में महिला की पिटाई का मुकदमा दर्ज


लालगंज/प्रतापगढ़। जमीन के विवाद में महिला के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के असरही सरैंया गांव की साबिदा पत्नी बशीर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्ताईस मई की सुबह करीब साढ़े छः बजे गांव के बब्बू व मुन्ना पुत्रगण अजीज जबरन पीड़िता की नींव के पास खुदाई करने लगे। आरोप है कि पीड़िता के मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसे मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |