Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक सम्पन्न


बाराबंकी। जनपद में आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बाराबंकी में आगामी 23 से 24 मई को सूरजा गेस्ट हाउस बाराबंकी में अयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी में बैठक की गई बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय महामन्त्री, भाजपा अवध क्षेत्र नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा का कार्यकर्ता देश हित के लिए कार्य करता है प्रशिक्षण संगठन का आधार है और यह कार्यकर्ता निर्माण की सबसे मजबूत प्रक्रिया है महामंत्री ने निर्देश दिया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग में सभी कार्यकर्ता पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दो दिन एक रात्रि बिना मोबाइल के एक छात्र की तरह अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करे, बैठक में  जिलाध्यक्ष श्री रामसिंह वर्मा , प्रदेश महामंत्री  प्रियंका सिंह रावत , एमएलसी अंगद सिंह ,विधायक  दिनेश रावत ,एससी एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत , पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत,पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह , अजीत प्रताप सिंह , पूर्व विधायक शरद अवस्थी,पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह,जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू,बृजेश रावत,जिला उपाध्यक्ष शीलरत्न मिहिर ,जंगबहादुर पटेल,सुशील जायसवाल ,वैभव मिश्रा, प्रमोद तिवारी,नवीन सिंह राठौर,मनोज वर्मा,अंशु वर्मा,रोहित सिंह,रामेश्वरी त्रिवेदी,गुंजन शर्मा,सविता रावत सहित सभी मंडल अध्यक्ष,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |