काशीपुर/रामपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का महज 36 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध इस हत्या की मुख्य वजह सामने आई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
1 मई 2026 को चन्द्रवती निवासी ग्राम खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला (थाना स्वार, रामपुर) ने थाना आईटीआई काशीपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उनका पुत्र कुलवन्त सिंह 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी के पास वांसखेड़ा गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पूछताछ में बहू द्वारा भ्रामक जानकारी दिए जाने पर संदेह गहराया।
स्थानीय जानकारी में सामने आया कि 25 अप्रैल को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से कुलवन्त लापता था। पुलिस ने मामले में एफआईआर संख्या 130ध्2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में खुलासा
सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या निवासी मसवासी (स्वार, रामपुर) से प्रेम संबंध था। घटना के समय दोनों की लोकेशन एक ही स्थान पर पाई गई।
कड़ाई से पूछताछ में गुड्डी ने कबूल किया कि पति शराब का आदी था और उससे उत्पीड़न करता था। इससे तंग आकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
25 अप्रैल को उसने प्रेमी से जहर और शराब मंगवाई, शराब में जहर मिलाकर पति को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने शव को कार (अल्टो न्च्88-ठठ-6054) में रखकर तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल से फेंक दिया।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ ठछै की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस और ैक्त्थ् टीम नहर में शव की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार आरोपी
- गुड्डी (28 वर्ष) पत्नी कुलवन्त सिंह, निवासी खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला
- कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या (29 वर्ष), निवासी मसवासी
एसएसपी का बयान
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस हर अपराध का खुलासा करने के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह मामला न केवल अवैध संबंधों के दुष्परिणाम को दर्शाता है, बल्कि पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का भी उदाहरण है।।
