Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया जिठनियां प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ! ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच, खेल भावना और उत्साह से गूंजा मैदान


पीलीभीत/अमरिया। जनपद की तहसील अमरिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम जिठनियां में आयोजित जिठनियां प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। 

बताते चले कि यह उद्घाटन राज्य मंत्री (गन्ना विकास एवं चीनी मिल, उत्तर प्रदेश सरकार) संजय सिंह गंगवार ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरकर बैट और बॉल खेलते हुए खेल भावना को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे मैदान में युवाओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही। खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने तालियों से उनका मनोबल बढ़ाया।

राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि जीवन को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और अवसर देने की होती है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलने वाले खिलाड़ी आज देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं, जो गर्व की बात है।

आयोजकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जिठनियां जैसे गांव में इस स्तर का टूर्नामेंट होना इस बात का संकेत है कि अब गांवों में भी खेल संस्कृति तेजी से विकसित हो रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में ऐसे आयोजन और भी बड़े स्तर पर होंगे। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें सितारगंज सहित आसपास के कई क्षेत्रों की टीमें शामिल हैं। मैचों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम में अमरिया ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह उर्फ निशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरा मैदान खेल प्रेमियों से भरा रहा और वातावरण खेलमय बना रहा।

आयोजन को सफल बनाने में मोहसिन मलिक, उमेश सागर, प्रेम शंकर, सतीश सागर, चेतराम वर्मा, मोहनलाल वर्मा सहित अन्य आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के खेल आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। जिठनियां प्रीमियर लीग जैसे आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। सरकार भी ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

संजय सिंह गंगवार राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मीले उत्तर प्रदेश सरकार।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |