Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पूजा भट्ट ने शेयर की आमिर खान संग अपनी थ्रो बैक तस्वीरें


अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने हाल ही में सुपरस्टार आमिर खान के साथ अपने पुराने फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को इमोशनल कर दिया और पुरानी यादों में पहुंचा दिया. ये थ्रोबैक तस्वीरें फेमस फोटोग्राफर गौतम राज्याध्यक्ष ने क्लिक की थी. वहीं फोटो के साथ एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक कैप्शन भी लिखा है.

बता दें कि पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह और आमिर खान एक जैसे व्हाइट कपड़ों में नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में विंटेज लेकिन फिर भी ताजगी भरा अंदाज दिख रहा है. ये तस्वीरें मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर गौतम राज्याध्यक्ष ने खींची हैं. पूजा भट्ट ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "एक दिन मैं गौतम राज्याध्यक्ष के ह्यूजेस रोड स्थित आलीशान घर की बालकनी में खींची गई इन तस्वीरों के पीछे की कहानी जरूर शेयर करूंगी. लेकिन अभी नहीं... अभी नहीं." तस्वीरों में यंग आमिर खान और पूजा भट्ट व्हाइट कलर कपड़ों में ट्विंग करते दिख रहे हैं और कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं.

बता दें कि पूजा भट्ट और आमिर खान ने महेश भट्ट द्वारा निर्देशित 1991 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दिल है के मानता नहीं' में एक साथ काम किया था. ये फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी और आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में से एक मानी जाती है. फिल्म में आमिर ने एक पत्रकार रघु जेटली का किरदार निभाया था, जबकि पूजा ने अमीर घर की लड़की पूजा धर्मचंद की भूमिका निभाई थी जो घर से भाग जाती है. फिल्म में अनुपम खेर ने पूजा के पिता का किरदार प्ले किया था.

पूजा भट्ट के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1989 में अपने पिता महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म 'डैडी' से बॉलीवुज में डेब्यू किया था.वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा भट्ट हाल ही में 'बॉम्बे बेगम्स' और 'बिग बॉस ओटीटी 2' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आई थीं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों के साथ ही अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |