लखनऊः वर्टिकल व्यवस्था ने बढ़ाई परेशानियां, जनता भीषण गर्मी में परेशान! आयें दिन काटी जाती है बिजली, ग्रामीण भीषण गर्मी में रहते हैं परेशान
May 19, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब,इटौंजा, कुंम्हरावां, सैरपुर, महानगर, मलिहाबाद,माल,पारा,बेहटा, गुडंबा, जानकीपुरम, मड़ियांव अन्य क्षेत्रों और इलाकों में अवैध बिजली कनेक्शनों का जाल फैला हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के आला अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। वहीं बीकेटी डिवीजन के रायपुर राजा, शिवपुरी, सुल्तानपुर बहादुरपुर, हरदा कॉलोनी, मलूकपुर मरपा,करौंदी मानपुर, नेवादा, सूरजपुर गढ़ा,परसहिया, कल्याणपुर,डेरवा, चक्र पृथ्वीपुर, खेसरवा, बीबीपुर, मदारीपुर, महोना, अमानीगंज,मुसपिपरी, कठवारा ,रमगढा,जैसे दर्जनों गांवों में अवैध कटिया मारी का जाल इस कदर फैला है, कि ईमानदार उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या ओठानी पड़ रही है। बिजली विभाग की लापरवाहीं के कारण सरकार को हर महीने लाखों रुपये के राजस्य की हानि हो रही है। वहीं क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों जिनमें रामसागर यादव,मोहम्मद अकील खान, शाहीन बेगम, रामदेव तिवारी, राम प्रकाश सिंह एडवोकेट शामिल है, सभी ने सरकार से इस व्यवस्था को तुरंत बदलने की मांग की है। वहीं सरकार द्वारा बिजली व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से लागू की गई वर्टिकल व्यवस्थाश् बख्शी का तालाब और इटौंजा अन्य क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लिए वरदान के बजाय अभिशाप साबित हो रही है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद से देहात क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी रोप व्याप्त है। वहीं क्षेत्र में हागभग 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली की जर्जर लाइनें फैली हुई हैं। वहीं ग्रामीण बताते हैं कि ये लटकते तार कभी भी किसी बड़े हादसे या मौत का सबब बन सकते हैं, ठोकिन बार-बार शिकायत के बावजूद इन्हें दुरुस्त नहीं किया जा रहा। वर्टिका व्यवस्था के कारण सबसे बड़ी मार उन लोगों पर पड़ी है जो नया कनेक्शन होना चाहते है या बिल ठीक करवाना चाहते हैं। अब उपभोक्ताओं को छोटे-छोटे कामों के लिए भी लखनऊ मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जहाँ तैनात अधिकारी उन्हें दौड़ाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है, कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और पुरानी व्यवस्था लागू नहीं की गई, तो ये सड़क पर उत्तर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं सोमवार सुबह लगभग 5 बजे इटौंजा विद्युत उपखंड के शिवपुरी फीडर पर लाइट काट दी गई, लाइट लगभग सुबह 10 बजे चालू की गई, जिससे कि हजारों ग्रामीणों को सुबह नहाने अन्य काम करने में काफी परेशानी हुई और सोमवार रात करीब 12 बजे 33000 लाइन में तार टूट गया, जिसका फॉल्ट कर्मचारियों को रात भर नहीं मिला, वहीं रात भर कर्मचारी 33000 लाइन में फॉल्ट ढूंढते रहे सुबह करीब 6 बजे बिजली चालू हुई। वहीं क्षेत्रीय नागरिकों ने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाहीं का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता ने बिजली विभाग पर नाराजगी जताई।

.jpg)