लखनऊः प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग, बीकेटी ब्लाक बीडीओ को दिया ज्ञापन! सभी प्रधान हुए शामिल, प्रधान संघ अध्यक्ष ने दिया ज्ञापन, कार्यकाल बढ़ाने की मांग
May 19, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब ब्लाक में मंगलवार को दर्जनों ग्राम प्रधानों ने एक साथ इकट्ठा हुए और प्रधान संघ अध्यक्ष आदर्श सिंह के नेतृत्व में बीकेटी ब्लॉक बीडीओ पूजा पांडेय को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की गई हैं और जिसे बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजा गया है। वहीं सभी प्रधानों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर न होने के कारण वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल 26 मार्च 2026 को समाप्त हो रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया, तो ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्य, जनकल्याणकारी योजनाएं और आवश्यक प्रशासनिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित होंगे। वहीं ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने से गांवों में विकास की गति रुक सकती है। इसके अतिरिक्त, पंचायती राज व्यवस्था की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। प्रधानों ने सरकार से अपील की है कि पंचायत चुनाव संपन्न होने तक वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। उनका उद्देश्य है कि गांवों में विकास कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सकें। इस प्रदर्शन में कई ग्राम प्रधान उपस्थित थे, जिन्होंने सरकार से इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। इस दौरान उसरना, बगहा,पालपुर, सुल्तानपुर, दुघरा, मानपुर लाला, सूरजपुर गढा,चक्र पृथ्वीपुर, रायपुर राजा, करौंदी, खानीपुर, किशुनपुर, नरोसा, सोनवां, मुसपिपरी, चक्रपृथ्वीपुर,सुबंशीपुर,गोहना खुर्द, जलालपुर,मालूकपुर अन्य ग्राम प्रधान शामिल हुए।

