गौरीगंज: कांग्रेस नेताओ ने दी स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि
May 21, 2026
गौरीगंज/अमेठी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके देश के प्रति योगदान को स्मरण किया।जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और युवाओं की शक्ति से जोड़ने का कार्य किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, सूचना क्रांति की नींव रखने और देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना था कि गांव, गरीब,किसान,नौजवान और हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। सभा में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। माता प्रसाद गुप्ता,प्रवक्ता अनिल सिंह,बृजेश तिवारी रामबरन कश्यप, सर्वेश सिंह,गीता सिंह,दयाराम सोनी,शत्रुघ्न सिंह,धर्मेंद्र तिवारी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

