Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः घरेलू कलह ने ली युवक की जान, खेत में पेड़ से लटका मिला शव! गजरौला क्षेत्र के घियोना गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में मचा कोहराम


पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम घियोना में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के बाहर खेत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घियोना निवासी हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश, उम्र करीब 22 वर्ष, ने मंगलवार सुबह लगभग 7रू30 बजे घरेलू कलह और पारिवारिक तनाव से परेशान होकर खेत में स्थित एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था और परिवार में चल रहे विवादों को लेकर परेशान रहता था।सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो पेड़ से युवक का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना गजरौला प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक और मायूसी का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार हरिशंकर मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था, लेकिन घरेलू तनाव के कारण वह काफी परेशान रहने लगा था।

थाना गजरौला प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |