आगरा। श्री मनकामेश्वर मंदिर द्वारा आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के कार्यक्रम का भव्य भूमि पूजन यमुना किनारे सम्पन्न हुआ। यह धार्मिक आयोजन आगामी 17 मई से प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मंदिर के महंत योगेश पुरी, मठ प्रशासक हरिहर पुरी, वरिष्ठ पार्षद रवि माथुर, राकेश जैन, अनुराग चतुर्वेदी तथा मंडल अध्यक्ष आदेश सिंघल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा पार्षद अनुज शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ आरके शर्मा, राजीवकांत लवानिया, संजय कप्तान, धीरज जैन, अमर गुप्ता, मंदिर के पुजारी तिवारी जी, राहुल शर्मा एवं नरेंद्र परिहार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की गई। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का यह आयोजन धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करेगा और क्षेत्रवासियों को धर्म लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
