Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः फतेहपुर सीकरी में 200 मीटर सीसी सड़क का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली राहत


आगरा। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत ग्राम चैमा शाहपुर में आज एनएच-21 आगरा-जयपुर मार्ग से अशोक प्रधान जी के घर तक लगभग 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। इस सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा गांव को एक बेहतर संपर्क मार्ग प्राप्त हुआ है।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे ग्रामीणों को खासकर बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर खजान सिंह सूबेदार, अशोक प्रधान, महेंद्र सिंह मास्टर, ध्रुव प्रधान, दीना डागुर, भरत सिंह प्रधान, लाखन प्रधान, सुखबीर सिंह, मांगेलाल, हम्भीर सिंह, अरब सिंह (नेता), चंद्रभान सिंह, रामवीर सिंह, विजय सिंह, जगन सिंह (हवलदार), ओमप्रकाश, लोचन सरपंच, वीरी सिंह, राजन सिंह, छीतर सिंह, नवल सिंह सिनसिनवार, बंटी प्रधान, चंद्रवीर सिंह, मोनू वर्मा, अशोक लोधी सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |