Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था


अमेठी। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चैहान तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ तहसील गौरीगंज परिसर में स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) की बाह्य सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली तथा स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बताया गया कि उक्त वेयर हाउस में विधानसभा क्षेत्र अमेठी, गौरीगंज, तिलोई एवं जगदीशपुर निर्वाचन क्षेत्रों में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें सुरक्षित रूप से लॉक में संरक्षित हैं। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चैबंद रखी जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरा रूम का भी अवलोकन किया और निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम के सभी दरवाजों के लॉक कैमरों की निगरानी में पूरी तरह कवर हों, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाई जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.ध्रा.) अर्पित गुप्ता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |