Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजारः कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक लहूलुहान, जिला अस्पताल रेफर


शुकुलबाजार/अमेठी। शुकुल बाजार-रानीगंज मार्ग पर शुक्रवार को चैरसिया पेट्रोल पंप के सामने कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार ग्राम मियां का पुरवा मजरे महोना पश्चिम निवासी अजय  उम्र लगभग 19 बर्ष और गोलू उम्र लगभग 20 वर्ष  दोनों लोग बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान चैरसिया पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सत्थिन चैकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कार चालक अलाउद्दीन निवासी रहमतगढ़ हादसे में सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस संबंध में चैकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |