Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः पति ने पत्नी का गला दबा किया हत्या, मचा हड़कंप,सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को लिया हिरासत में


आलमबाग। आशियाना क्षेत्र में मंगलवार को एक शराबी पति ने विवाद दौरान पत्नी का गला दबा हत्या कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस बल पहुंचे इंस्पेक्टर आशियाना ने घटना की जानकारी अपने ऊंच अधिकारीयों को दी और मौके पर फोरेंसिक टीम बुला साक्ष्य संकलन कराए और मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घटना स्थल पहुंचे पुलिस उपायुक्त ने मौके का निरीक्षण कर पुलिस को कार्यवाही के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मृतका की मां शारदा नगर रुचिखंड निवासी जगरानी ने बताया कि उसकी पुत्री ऊषा शर्मा उर्फ निशा (38) का विवाह सतीश शर्मा पुत्र स्व शिव दयाल शर्मा से हुआ था जिससे तीन बच्चे आयुष, अराधना और अंश है। आरोपित पूर्व में सेक्टर एल पानी टंकी के पास रहता था लेकिन उसने नशे के कारण अपने उस मकान को बेच दिया था और विगत तीन माह से आशियाना बंगला बाजार स्थित चंद्रिका देवी मंदिर के सामने झुग्गी झोपड़ी में रह रहा था मृतका घरों में चैका बर्तन का काम कर घर का खर्च चलाती थी और नशेड़ी पति शराब के पैसों के लिए आएदिन उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता था, मंगलवार को विवाद दौरान पत्नी का गला दबा हत्या कर दिया। सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुला साक्ष्य संकलन करा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशियाना कोतवाली प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि हत्या आरोपित सतीश को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है मृतका के मां की शिकायत पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |