Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बकाया 300 रूपया मांगने पर पडोसी ने परिवार संग युवक को पीटा, केस दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले एक युवक को पडोसी ने बकाया 300 रूपया मांगने पर परिवार संग मिलकर जमकर पिटाई कर दी। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के ओशोनगर, कनौसी निवासी राजू भारती पुत्र रामनरेश प्रसाद ने बताया रविवार 24 मई को उसने कमरे के बगल मे रहने वाले पडोसी इन्द्रजीत से अपना बकाया 300 रूपया मांगा था। जिसपर वह उग्र हो गाली गलौज करने के साथ उसकी जमकर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी है। वही पीडित का कहना था उक्त पिटाई से उसके सिर, उंगली व पैर के अंगूठे मे गंभीर चोट आयी है। जिसके चलते उसने पडोसी  इन्द्रजीत सहित परिवार के 5-6 अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर सोमवार को मारपीट धमकी की धारा मे केस दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |