Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सहकार भारती उत्तर प्रदेश की ओर से पैक्स समितियों के उन्नयन को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम का सम्पन्न


लखनऊ। इंदिरानगर स्थित एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव स्टाफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एसीएसटीआई) में देश भर से आए बी पैक्स प्रमुखों के कार्यक्रम में पैक्स समितियों के सभापति, उपसभापति, सचिव तथा सहकार भारती के पदाधिकारियों के उपस्थिति में समापन हुआ। कार्यशाला में किसानों की समृद्धि, सहकारिता के विस्तार और पैक्स समितियों को आत्मनिर्भर बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार भारती के संजय पांचपोर ,राष्ट्रीय  संगठन मंत्री, राजदत्त पाण्डेय राष्ट्रीय प्रमुख पैक्स प्रकोष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 अरुण कुमार सिंह, और प्रदेश पैक्स प्रमुख, उ0प्र0 के ब्रजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने सभी अतिथि गण और देश भर से आये भी पैक्स प्रमुख सहकार बंधुओं का अभिनंदन करते हुए स्वागत संबोधन किया।

मुख्य अतिथि सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पांचपोर ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली ईमानदार और कर्मठ पैक्स समितियों को आगे लाने की आवश्यकता है। पैक्स पदाधिकारियों को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और नियमावली का निरंतर अध्ययन करना चाहिए, तभी वे सही ढंग से कार्य कर सकेंगे। साथ ही कहा कि यदि सचिव, अध्यक्ष और सदस्य सेवा, संकल्प, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ मिलकर कार्य करें तो गांव, किसान और समितियां सभी समृद्ध हो सकते हैं। पैक्स समितियों को हर समस्या के समाधान के लिए सरकारी सहायता पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।

संजय पांचपोर ने कहा कि आने वाले समय में वही क्षेत्र आगे बढ़ेगा, जहां सक्रिय और कार्यशील पैक्स समितियों की संख्या अधिक होगी। उन्होंने कर्मठ और ईमानदार समितियों के चयन एवं प्रशिक्षण पर जोर दिया। सहकारिता को युवाओं और नई तकनीक से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रमुख पैक्स प्रकोष्ठ राजदत्त पांडेय ने कार्य व्यवसाय एवं संगठन की चर्चा के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया साथ ही संगठन के भविष्य की रणनीति पर विस्तार से बताया। देश के सभी प्रदेश के बी-पैक्स प्रकोष्ठ के प्रमुख मौजूद रहे।  जिन्होंने विभिन्न समस्याओं और सुझाव प्रस्तुत करते हुए अपने-अपने राज्य के सहकारी संस्थाओं की सदस्यता, कार्यकर्ताओं के अभ्यासवर्ग, पैक्स प्रकोष्ठ सम्मेलन, प्रवास आदि के बारे में जानकारीी साझा की है। कार्यक्रम का समापन सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |