मिर्जापुर: सेवानिवृत्त होने पर पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र को दी गई विदाई
May 31, 2026
मिर्जापुर। पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में ‘राकेश प्रकाश सिंह’ पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र के अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण द्वारा विदाई समारोह में पुष्पमाला, बुकेध्प्रतीक चिह्न भेंट कर उनके दीर्घ,समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की गयी । उक्त विदाई समारोह में राजकुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व कनिष्क आर. जामकर सहायक पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस के अधिकारीध्कर्मिचारीगण मौजूद रहें।
