Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: सेवा भाव की मिसाल, जगह-जगह लगे प्याऊ व भंडारे


बीसलपुर। ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को तहसील क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच नगर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह प्याऊ, शरबत वितरण और भंडारों का आयोजन किया गया। राहगीरों, जरूरतमंदों और नगरवासियों को ठंडा पानी, शरबत और प्रसाद वितरित कर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किया। नगर में आयोजित प्रमुख भंडारों में ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा द्वारा लगाए गए सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उनके सहयोगी सोरन सिंह गुर्जर सहित कई लोग पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में जुटे रहे। राहगीरों को रोक-रोककर शरबत पिलाया गया और गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई।भंडारों और प्याऊ स्थलों पर सामाजिक सौहार्द और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए प्रसाद वितरण और जल सेवा में भाग लिया। कई स्थानों पर दिनभर राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था बनाए रखी गई।आयोजकों ने बताया कि ज्येष्ठ माह की एकादशी का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। इस दिन जल सेवा, अन्नदान और जरूरतमंदों की सहायता को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इसी उद्देश्य से नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। भीषण गर्मी के बीच किए गए इन सेवा कार्यों की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |