बीसलपुर। पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट तथा घर में तोड़फोड़ किए जाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोराजपुर निवासी काजल पत्नी विनोद कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर अभद्रता की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि हमलावरों ने महिला और उसके बच्चे के साथ भी मारपीट की तथा घर में तोड़फोड़ की।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विद्या प्रकाश, विजयपाल, गयाप्रसाद, सुरेश, दीनदयाल और करन निवासी दियोराजपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)