बंगाल और असम में BJP की जीत पर स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान! कहा-दशकों से चल रही गुंडागर्दी
May 04, 2026
स्वाति मालीवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ऐतिहासिक और बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही हिंसा, गुंडागर्दी और वोट बैंक की राजनीति अब समाप्त होने वाली है और जनता बदलाव चाहती है.
मालीवाल के अनुसार, चुनावी माहौल और रुझान यह संकेत दे रहे हैं कि लोगों का भरोसा बीजेपी की ओर बढ़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह बदलाव राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत कर सकता है. जिससे विकास और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा.
पश्चिम बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक और प्रचंड विजय की ओर बढ़ रही है। दशकों से चली आ रही गुंडागर्दी, हिंसा और वोट बैंक की तुष्टिकरण की राजनीति अब समाप्त होने जा रही है
स्वाति मालीवाल ने अपने बयान में असम और पुडुचेरी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन राज्यों में भी बीजेपी और एनडीए शानदार प्रदर्शन के साथ दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं. उनके अनुसार, चुनावी रुझान यह संकेत दे रहे हैं कि जनता ने बीजेपी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है. अपने संदेश में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.
