Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली में फिर लगी आग! चावड़ी बाजार में 4 फायर टेंडर मौके पर


रविवार रात राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में रात नौ बजे के बाद भयानक आग लग गई है. आग चावड़ी बाजार के नमकीन वाला चौक वाली गली में एक पुरानी इमारत की चौथी मंजिल पर लगी. दमकल विभाग को रात 9:07 बजे सूचना मिलते ही चार फायर टेंडर मौके पर भेजे गए, लेकिन आग की लपटें इतनी तेजी से बढ़ीं कि एक घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.

जिस मकान में आग लगी है, उसकी चौथी मंजिल पर एक परिवार रहता है. इलाका गत्तों और शादी के कार्ड बनाने का बड़ा केंद्र है. पूरे चावड़ी बाजार में बिजली के तारों का घना जाल बिछा हुआ है. मौके पर दमकल की टीमें आग बुझाने में लगी हुई हैं.

उधर पुलिस और दमकल ने एहतियातन आग और भड़कने पर ये तार पूरे इलाके को जला कर रख सकते थे, इसलिए प्रशासन ने पूरे चावड़ी बाजार की बिजली काट दी है. फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए दमकल की अतिरिक्त टीमें मौके पर पहुंच रही हैं. हताहतों की कोई खबर नहीं है, लेकिन आग अभी भी जारी है.

आबादी घनी होने की वजह से भी दमकल टीम को दिक्कत आ रही है आग बुझाने में. आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है. रात होने से भी संकट बढ़ गया है. फ़िलहाल दमकल टीमें लगी हुई हैं. सबसे पहले आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है.

यहां बता दें कि दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में गर्मी के कारण आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. इसके लिए दमकल अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. ऐसी चीजों को जिनसे आग ज्यादा तेज पकड सकती है, उन्हें ज्वलनशील पदार्थों से दूर रखा जाए. वहां बीडी सिगरेट कोई न पिए. लेकिन बावजूद इसके आग की घटनाएं लगातार जारी हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |