Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कच्छ में गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी, 115 किलोग्राम कोकीन के साथ 1 संदिग्ध गिरफ्तार


भारत में अरब सागर के रास्ते घुसाई जा रही सैकड़ों करोड़ों की कोकीन की खेप को गुजरात ATS और इंडियन कोस्ट गार्ड ने बड़ा एक्शन लेते हुए पकड़ लिया है। दरअसल, मुंद्रा पोर्ट के पास समंदर में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में लगभग 500 करोड़ रुपये की 115 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई, जबकि एक विदेशी नागरिक को अरेस्ट कर इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है।

गुजरात एटीएस की तरफ से शेयर की गई खुफिया जानकारी के आधार पर, एटीएस के कर्मियों से लैस इंडियन कोस्ट गार्ड इंटरसेप्टर नौकाओं ने मुंद्रा पोर्ट क्षेत्र में एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान, मुंद्रा से करीब पांच समुद्री मील दूर लंगर डाले हुए एक कंटेनर पोत पर संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसमें कुछ बैग समंदर में फेंके जाते हुए दिखाई दिए।

इसके बाद, इंडियन कोस्ट गार्ड और एटीएस की जॉइंट टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रात के दौरान बेहद कम दृश्यता वाले चुनौतीपूर्ण हालात में समुद्र से 5 बैग कामयाबी से बरामद कर लिए। फिर, उनकी जांच करने पर थैलियों में सफेद पाउडर जैसे पदार्थ के पैकेट मिले, जिनकी जांच में उनके कोकीन होने की पुष्टि हुई। इस ऑपरेशन के दौरान करीब 1 किलोग्राम वजन के कुल 115 पैकेट जब्त किए गए, जिनका कुल वजन करीब 115 किलोग्राम था।

आकलन के मुताबिक, जब्त की गई ड्रग का अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 500 करोड़ रुपये है। इसके बाद, आगे की जांच के लिए कंटेनर पोत को पोर्ट पर लाया गया है। आईसीजी, एटीएस गुजरात और अन्य संबंधित एजेंसियों ने इस मामले की संयुक्त जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |