Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यूपी में विद्युत विभाग ने की लोगों से अपील! बेवजह बिजली न जलाएं, AC 24 डिग्री पर चलाएं


उत्तर प्रदेश में बिजली की समस्या ने लोगों को परेशान कर के रख दिया है। राज्य में जगह-जगह पर बिजली को लेकर प्रदर्शन हो रहे है लोग बिजली सब स्टेशन का घेराव भी कर रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अधिकारियों के साथ बैठक की है और उन्हें बिजली सप्लाई को सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया है। वहीं, अब राज्य के बिजली विभाग ने लोगों से बिजली को बचाने की अपील की है।

दरअसल, बिजली विभाग ने एक ऑडियो जारी किया है जिसमे कहा गया है कि "बिजली तार से नहीं तहज़ीब से भी आती है।" लोगों से अपील की गई है कि वो बेवजह बिजली न जलाएं, एसी 24 डिग्री पर चलाएं, एसी और पानी की मोटर कम चलाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगो से अपील की है कि जितनी जरूरत हो उतनी ही बिजली जलाएं, घर मे कोई न हो तो पंखा ,एसी न चलाएं,घर मे डेकोरेशन लाइट इस्तेमाल न करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |