Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

AAP से BJP में आए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं! पंजाब में 2 FIR दर्ज


हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 FIR दर्ज हुई हैं। संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब के 2 अलग-अलग जिलों में FIR रजिस्टर की गई हैं। दोनों ही FIR गैर-जमानती धाराओं में उनके खिलाफ दर्ज हुई हैं। बता दें कि अब संदीप पाठक पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच, संदीप पाठक अपने दिल्ली के घर से जल्दबाजी में निकलते नजर आए। राघव चड्ढा के साथ AAP से बागवत कर संदीप पाठक, बीजेपी में आए हैं।

इस दौरान, संदीप पाठक का पहला रिएक्शन भी सामने आया है। संदीप पाठक ने कहा कि मुझे ऐसी किसी एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है, न ही किसी पुलिस अफसर ने मुझको इस बारे में सूचित किया है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा में बिताई है। भारत, किसी भी पार्टी से बड़ा है। मैं कभी भी अपने देश के साथ धोखेबाजी नहीं करूंगा, न ही किसी और को ऐसा करने दूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि यदि मेरे जैसे किसी शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू की गई है, तो यह सिर्फ उनकी दहशत को दर्शाता है। मैं इसको लेकर और कुछ नहीं कहना चाहता।

जान लें कि आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची। तिलक मार्ग थाने के SHO और उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी संदीप पाठक के घर के बाहर मौजूद नजर आए। इसके बाद, संदीप पाठक अपने सरकारी आवास के पीछे के दरवाजे से गाड़ी में बैठकर तेजी से निकल गए।

आवास के जिस दरवाजे से संदीप पाठक बाहर निकले, उसके बाहर घास जमी हुई है। इससे साफ प्रतीत होता है कि इस दरवाजे का इस्तेमाल आमतौर पर आने-जाने के लिए नहीं किया जाता है। घर से निकलते वक्त वह काफी जल्दबाजी में दिखाई दिए। इस दौरान, उनके हाथ में एक सूटकेस भी नजर आया।

गौरतलब है कि बीते 24 अप्रैल को राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने BJP का झंडा थामा था। इनमें अन्य सांसदों के नाम हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |