Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बिहार में नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव, विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का भी ऐलान


बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। विधान परिषद में रिक्त हो रहे 9 सीटों की तारीख सामने आई गई है। निर्वाचन आयोग ने इस चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव भी होगा। ये सीट नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और विधान परिषद से इस्तीफे देने के बाद खाली हुई है। नीतीश कुमार का कार्यकाल 2030 तक था। इस सीट पर उपचुनाव 18 जून को होंगे। इस सीट से उम्मीदवार कौन होगा ये अभी तय नहीं हुआ है।

विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों पर भी चुनाव होना है। चुनाव की घोषणा हो गई है। इन सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग होगी। इस दिन ही रिजल्ट आएगा। चुनाव की अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक नाम वापस लेने की तारीख है। आपको बता दें कि यह चुनाव विधान परिषद के लिए हो रहा है, इसलिए इसमें आम जनता नहीं बल्कि निर्वाचित विधायक वोट डालेंगे।

विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों के अलावा एक सीट पर उपचुनाव होना है यानि कुल 10 सीटें हैं। इनमें से 4 पर JDU का कब्जा है। ये चारों सीटें इस बार भी JDU के पास रहेंगी। BJP के पास फिलहाल 2 सीट है लेकिन इस बार बीजेपी को 3 सीट मिलेगी. बाकी की 2 सीटों में से एक चिराग पासवान की LJP(R) और एक उपेंद्र कुशवाहा की RLM को दी जाएगी। RJD को एक सीट मिल सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |