Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तरबूज के बाद खाई मैगी, एक ही परिवार के 9 लोग बीमार


यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तरबूज और मैगी खाने की वजह से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार पड़ गए। आन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थित है।

दरअसल, पूरा मामला गोरखपुर के मलांव का बताया जा रहा है। यहां एक ही परिवार के नौ लोग मैगी और तरबूज खाने के बाद बीमार हो गए। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर में मैगी खाने और तरबूज खाने के बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने गांव के ही एक मेडिकल स्टोर से दवा ली, लेकिन जब आराम नहीं मिला तो सभी को गोरखपुर जिला अस्पताल ले आया गया। यहां पर सभी को भर्ती कराया गया है।

परिवार वालों की मानें तो उन्होंने पहले तरबूज खाए और बाद में मैगी बनाकर खाई। उन्होंने बताया कि बगल की ही एक दुकान से मैगी लाए थे। किसी ने उसकी एक्सपायरी डेट नहीं देखी। तरबूज खाने के बाद उन्होंने मैगी खाई और उसके बाद सभी को फूड प्वाइजनिंग हो गई। सभी बीमार पड़ने शुरू हो गए। देखते ही देखते पूरा परिवार उल्टी-दस्त और बुखार की चपेट में आ गया। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

डॉक्टरों की मानें तो फूड प्वाइजनिंग की बात प्रथम दृष्टया सामने आ रही है। परिवार वालों का कहना है कि मैगी और तरबूज खाया है, जिसके बाद इस तरह की स्थिति हुई है। फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है। एक बुजुर्ग की हालत थोड़ी नाजुक है, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बाकी का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। डाक्टर के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |