Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: मंडल ने 98.84 प्रतिशत समयपालन के साथ रेलवे बोर्ड में हासिल किया तीसरा स्थान


आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल ने उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन करते हुए ट्रेनों के समयपालन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक कुलदीप मीना के निर्देशन में दिनांक 10 मई 2026 को आगरा मंडल ने 98.84 प्रतिशत समयपालन दर्ज किया। इस उपलब्धि के साथ आगरा मंडल ने रेलवे बोर्ड स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

मंडल प्रशासन के अनुसार, 03 जून 2025 को 100 प्रतिशत समयपालन प्राप्त होने के बाद यह आगरा मंडल द्वारा हासिल किया गया अब तक का सर्वोच्च समयपालन प्रतिशत है। यह सफलता मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयास, सतत निगरानी तथा कुशल परिचालन प्रबंधन का परिणाम मानी जा रही है।

आगरा मंडल लगातार यात्री सुविधाओं में सुधार एवं ट्रेनों के समयबद्ध संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। मंडल प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |