बलिया। बैरिया तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में जमीन कब्जा, पेंशन, राशन कार्ड और वरासत से जुड़ी शिकायतों की भरमार रही। डीएम ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवादों का मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान एक शिकायतकर्ता ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को लगातार खिचड़ी परोसे जाने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बीडीओ और तहसीलदार को विद्यालयों का निरीक्षण कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैरिया तहसील में नए न्यायालय कक्षों का उद्घाटन
प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों में आएगी तेजी सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बैरिया में नव निर्मित न्यायालय उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तथा नायब तहसीलदार सुरेमनपुर न्यायालय कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। अधिकारियों ने कहा कि नए न्यायालय कक्ष शुरू होने से राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और आमजन को बेहतर सुविधा मिलेगी।

.jpg)