Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ईमानदार चोर की चिट्ठी! 90 हजार का सामान ले जा रहा हूं, ब्याज सहित 1.17 लाख लौटा दूंगा


यूपी के सीतापुर में चोरी की एक अजब वारदात सामने आई है जिसमें एक युवक ने चोरी ही नहीं की बल्कि अपनी दरियादिली भी दिखाई। चोर दुकान में रखा रोटरी वेटर चोरी कर ले गया। लेकिन वारदात से पहले उसने दुकानदार के नाम एक पत्र लिखा और तीन साल में ब्याज सहित रुपया देने की बात कही।

चोर ने अपने इन हालातों का दोषी अपने दोस्तों को बताया। लेकिन चोरी का रोटरी वेटर काम का न निकलने पर चोर अपने साथी के साथ दुकानदार के यहां वापस रखने पहुंचा जहां ग्रामीणों ने चोर को उसके साथी के साथ पकड़ लिया। इतना ही नहीं चोरी किए गए रोटरी वेटर के साथ ट्रैक्टर को भी बरामद किया।

यह पूरा मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी युवक सुयश पटेल अपने एक साथी के साथ दुकान से रोटा वेटर (जुताई के काम आने वाला यंत्र) समझकर रोटरी वेटर (मिट्टी बराबर करने वाला यंत्र) उठा ले गया था। चोरी के बाद उसने एक लेटर भी छोड़ा, जिसमें स्वयं को मजबूर बताते हुए माफी मांगी गई थी। पत्र में लिखा था कि आर्थिक तंगी और दोस्तों की वजह से परेशानी में आने के चलते मशीन ले जानी पड़ रही है, लेकिन तीन साल के भीतर पूरी रकम लौटा दी जाएगी।

चोर ने लिखा, ''जय श्री राम, मैं आपका यह उपकरण लेकर जा रहा हूं जिसका अगर मैं मूल्य लगाऊं तो 90,000 है और 3 साल में 10% के हिसाब से 27,000 ब्याज होगा जो कि टोटल 1,17,000 होता है जो कि आपको 3 वर्ष के समयांतराल के अंदर मिल जाएंगे। ईश्वर आपको दिन रात तरक्की दे। मैं आपको यह भरोसा दिलाता हूं कि यह ओछा कार्य अपने अत्यंत कठिन समय कारण कर रहा हूं जिसमें मेरे ही कुछ खास दोस्तों का ही हाथ है जिन्होंने मुझे बर्बाद करने की कोशिश की और सारे उपकरण उठा ले गए। कृपया विश्वास करें। धन्यवाद भाई।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |