Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सावधान! 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट


भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली हुई है। दक्षिण भारत के केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, मुंबई में रविवार सुबह से प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो गई है। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने अगले 15 घंटों के अंदर 10 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। मुंबई में आज सुबह बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

लेकिन यूपी, बिहार के लिए मौसम विभाग का अलर्ट थोड़ा गंभीर है, क्योंकि यहां आंधी और तूफान तांडव मचा रहा है। यूपी के 56 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में आंधी- बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रविवार सुबह से मुंबई, ठाणे, कल्याण और पूरे MMR क्षेत्र में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों और जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को मुंबई, पालघर और ठाणे जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान तेज हवाओं के बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने सोमवार को पालघर और ठाणे जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इसलिए, सोमवार को इन क्षेत्रों के लिए बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। साथ ही सोमवार को मुंबई में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम को बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। साथ ही कहा कि बुधवार से शुक्रवार तक आसमान साफ रहेगा।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। राजस्थान में धूलभरी आंधी, तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तरांखड में आज बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के कई कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |