बलिया । महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बलिया में 7 मई को विशेष महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस पहल से प्रशासन महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाने की कोशिश कर रहा है।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव जनसुनवाई करेंगी। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे पीडब्ल्यूडी डाक बंगला, बलिया में होगा, जहां महिलाओं की शिकायतों को मौके पर सुनकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
इसके साथ ही जागरूकता चैपाल के माध्यम से महिला उत्पीड़न की रोकथाम, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्राधिकारी और महिला थाना प्रभारी की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, ताकि समस्याओं का तत्काल निस्तारण हो सके। प्रशासन ने जिले की महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाए
.jpg)