Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुर: विधि कालेज के छात्रों हेतु ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन 6 जून को


गाजीपुर ।  उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के कम में व मा० जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद गाजीपुर में संचालित विधि कॉलेज के छात्रों हेतु ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 06 जून, 2026 से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा किया जा रहा है। इस इण्टर्नशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत विधि छात्रों को विधिक सेवा अधिनियम के विषय में एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी जायेगी। नीरज गोंड, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि उक्त ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप प्रोग्राम में विधि छात्रध्छात्रायें जो कि 05 वर्षीय अथवा 03 वर्षीय एल०एल०बी० व एल०एल०एम० पाठ्यक्रम में अध्ययनरत है तथा ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप प्रोग्राम में भाग लेने हेतु इच्छुक है, ऐसे विधि छात्र अपने आवेदन पत्र सम्बन्धित कालेज के विभागाध्यक्ष के अनुशंसाध्नामांकन पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय, गाजीपुर में दिनांक 04ध्06ध्2026 तक जमा कर सकते है। जनपद के विधि कालेज में 03 वर्षीय अथवा 05 वर्षीय एल०एल०बी० व एल०एल०एम० पाठ्यक्रम में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभ उठायें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |