Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 की मौत


मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राली पर करीब 50 लोग सवार थे और ये सभी लोग पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे पर सीएम मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है।

पुलिस बताया कि यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से छह लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 40 लोग घायल भी हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार शाम को करणपत्थर पुलिस स्टेशन के बीजाउरा गांव के पास हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 50 लोग सवार थे। अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित पद्मनिया से बीजाउरा गांव में पूजा के लिए जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने आगे बताया कि घायलों का इलाज उमरिया जिले के पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

वहीं इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम मोहन यादव ने कहा, "अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के बिजौरा गांव में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं एवं घायलों का उपचार जारी है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |