आगरा। प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल निर्माता रॉयलएनफील्ड ने अपनी सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिल ठनससमज 650 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। 90 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने पहली बार बुलेट को 650 सीसी ट्विन-सिलेंडर प्लेटफॉर्म पर पेश किया है, जिससे यह मोटरसाइकिल क्लासिक अंदाज और आधुनिक प्रदर्शन का अनूठा संगम बन गई है।
नई ठनससमज 650 में 648 सीसी का पैरेलल ट्विन, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 47 बीएचपी की शक्ति और 52.3 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह इंजन लंबी यात्राओं के दौरान स्मूथ राइडिंग और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। कंपनी ने बुलेट की पहचान बने क्लासिक टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, सिंगल-पीस सीट और हाथ से बनाई जाने वाली पिनस्ट्राइप्स को भी बरकरार रखा है।
बुलेट प्रेमियों के लिए इसकी पहचान मानी जाने वाली ‘थंप’ आवाज को भी नए ट्विन-एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ और अधिक दमदार बनाया गया है। आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बाइक में ड्यूल-चैनल एबीएस, एलईडी हेडलैंप, मजबूत चेसिस तथा डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
आगरा में गुरुद्वारा गुरु के ताल के निकट स्थित आगरा रॉयल्स शोरूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाइक का अनावरण किया गया। इस अवसर पर एसपी विजिलेंस अलका सेन तथा लायंस क्लब इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चैहान ने संयुक्त रूप से बाइक लॉन्च की।
कार्यक्रम में आगरा रॉयल्स के प्रबंध निदेशक मनोज जादौन ने बताया कि शहर के युवाओं में ठनससमज 650 को लेकर जबरदस्त उत्साह और क्रेज देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह मॉडल रॉयल एनफील्ड की विरासत और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है।
इस मौके पर रॉयल एनफील्ड के एरिया सेल्स मैनेजर सुमित कुमार सहित आगरा एनफील्डर्स ग्रुप के अनेक सदस्य और बाइक प्रेमी उपस्थित रहे। नई ठनससमज 650 के लॉन्च के साथ ही मोटरसाइकिल प्रेमियों के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
