Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सवर्णो के अधिकारों के हनन के खिलाफ होगी लड़ाई तेज- अलंकार अग्निहोत्री


लालगंज/प्रतापगढ़। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष एवं चर्चित निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने मंगलवार को यूजीसी को लेकर यहां सरकार पर तीखे हमले किये। अझारा स्थित पं0 रामकर्ण इण्टर कालेज में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी के जरिए सवर्णो के अधिकारों पर हमला बोला गया है। उन्होने कहा कि ब्राम्हणों पर इस समय सरकार के इशारे पर अत्याचार बढ़ा हुआ है। अग्निहोत्री ने प्रतापगढ़ को सवर्ण बाहुल्य जिला बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अग्निहोत्री ने इन सभी सात सीटों पर अपनी पार्टी की जीत का दावा भी ठोंका। उन्होने कहा कि एससीएसटी के जरिए सवर्णो का केंद्र में हिन्दू विरोधी भाजपा सरकार आर्थिक दोहन करा रही है। उन्होनें कहा कि समाज के सभी वर्गो का हित होना चाहिए पर किसी विशेष वर्ग का अहित कतई नहीं होना चाहिए। उन्होने कहा कि सवर्णो का अहित उनकी पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होने कहा कि शिक्षा माफिया पाठ्यक्रम में परिवर्तन तथा फीस बढ़ोत्तरी व डेªस के नाम पर सवर्ण तबके के बच्चों व अभिवावकों को लूट रहे हैं। अग्निहोत्री ने इन पर भी अपनी पार्टी की सरकार बनने की दशा में नकेल कसने की बात कही है। इसके पहले यहां सर्वेश मिश्र के संयोजन में पार्टी के अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सुशील शुक्ल, अभिषेक पाण्डेय, अंजनी अमोघ, अनिल शुक्ल राजा आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |