Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: दो अलग -अलग सड़क दुघर्टना में एक 5 वर्षीय बच्ची सहित तीन घायल तीनों रेफर


संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को  दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना  में एक 5 वर्षीया बच्ची सहित तीन लोग घायल हुए तीनों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया थाना संग्रामपुर क्षेत्र के  अमेठी - कालिकन मोड़ जनक पुर मोड़ बृजलाल मौर्या दुकान को सामने निमंत्रण भोज से लौट रहे युवक राजकुमार गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता निवासी मंगलपुर थाना अमेठी उम्र 32 वर्ष  का सामने से आ रही मोटरसाइकिल से इनकी मोटरसाइकिल टकरा गई  जिससे राजकुमार घायल हो गये जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार मंगलपुर से अपने रिश्तेदार टिकरिया पतापुर आ रहे थे।वहीं जाकिर हुसैन पुत्र पीर मोहम्मद निवासी कोहंडौर प्रतापगढ़ अपनी पत्नी व 05 वर्षीया बच्ची आयरा बानू के साथ तुलापुर मजरे भैरोपुर थाना क्षेत्र संग्रामपुर मोटरसाइकिल से आ रहे थे कि लोहिया नगर - विशेषरगंज मार्ग भैरोपुर बाग के पास इनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बच्ची और जाकिर हुसैन को गहरी चोट आ गई दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |