Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शादी को हुए थे सिर्फ 5 दिन! सोने-चांदी और लाखों रुपये लेकर प्रेमी के साथ भाग गई नई नवेली दुल्हन


बिहार के कैमूर जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित दुल्हन शादी के सिर्फ 5 दिन बाद ही पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। जानकारी के अनुसार, दुल्हन फरार होते समय लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और ढाई लाख रुपये कैश लेकर भी भाग गई है। मामले के सामने आने के बाद पीड़ित पति ने थाने में जाकर पुलिस को अर्जी दी है।

मोहनियां थाना क्षेत्र के मोहनियां वार्ड नंबर 8 निवासी उमेश कुमार गुप्ता की खुशियां उस वक्त काफूर हो गईं, जब शादी के महज पांचवें दिन ही उनकी नई नवेली दुल्हन घर का सारा कीमती सामान समेटकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने इस मामले में स्थानीय मोहनियां थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उमेश कुमार गुप्ता की शादी बीती 12 मई 2026 को कटरा कला निवासी श्याम लाल साह की पुत्री रानी कुमारी के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद विदा होकर आई दुल्हन ने कथित तौर पर बीमारी का बहाना बनाकर वैवाहिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद 17 मई की रात को जब परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे, तभी दुल्हन मौका पाकर चुपके से फरार हो गई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और अन्य सदस्यों के कमरों की सिटकनी बाहर से बंद थी।

खोजबीन करने पर पता चला कि घर की अलमारी में रखे माता के गहने, शादी में चढ़ाए गए जेवरात (कीमत करीब 10.5 लाख रुपये) और ढाई लाख रुपये नगद गायब थे। दुल्हन सारा सामान दो ट्रॉली बैग में भरकर अपने प्रेमी अमित साह उर्फ सचिन साह के साथ रफूचक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |