बलिया। 2026-27 के लिए बकरी पालन योजना शुरू कर दी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत 10 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें 90 प्रतिशत तक सरकारी अनुदान मिलेगा।
प्रत्येक इकाई पर 60 हजार रुपये की लागत निर्धारित की गई है, जिसमें 54 हजार रुपये सरकार अनुदान के रूप में देगी, जबकि 6 हजार रुपये लाभार्थी को स्वयं जमा करने होंगे। योजना के तहत 5 मादा बकरियां और 1 नर बकरा उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को तीन वर्षों तक इकाई संचालित करने का शपथ पत्र भी देना होगा।
योजना के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के बलिया निवासी आवेदन कर सकते हैं। भूमिहीन, विधवा और बेरोजगार परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन पत्र 26 मई 2026 तक विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय अथवा ब्लॉक स्तरीय पशु चिकित्सालयों में जमा किए जा सकेंगे।

.jpg)