लखनऊः चाय गिरने के विवाद पर दबंगो ने युवक को पीटा
May 04, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे चाय गिरने के विवाद पर एक मारपीट का मामला संज्ञान मे आया है।कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित मधुवन नगर निवासी मनीष यादव पूत्र भगवानदीन यादव ने बताया कि वह बीते 2 मई की रात्रि करीब साढे नौ बजे चरसी की चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। उस दौरान बुलेट व स्प्लेंडर बाइक पर सवार चार लडके आये। आरोप है कि उस दौरान बुलेट से उतरते समय एक लडके का हाथ उसकी चाय पर लग गया और चाय उसके कपड़े पर गिर गई। जिसको लेक अभिषेक मिश्रा निवासी बडा बरहा सहित उसके साथ अन्य तीन लोग गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई करने लगे और वहाँ मौजूद लोगो ने बिच-बचाव किया तो उक्त लोग उन्हें भी जान से मारने कि धमकी देते हुये फरार हो गये। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर गाली गलौज मारपीट धमकी की धारा मे केस दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)