आगरा। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में तैयारी तेज कर दी है। रविवार को संजय प्लेस स्थित अवध बैंक्वेट हॉल में सपा की आगरा उत्तर विधानसभा इकाई की मासिक बैठक एवं कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष चैधरी वाजिद निसार ने की, जबकि नेतृत्व उत्तर विधानसभा अध्यक्ष राहुल शाक्य ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर विधानसभा से सपा प्रत्याशी नितिन कोहली रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए नितिन कोहली ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सेक्टर और बूथ प्रभारियों की मेहनत से आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर विधानसभा में सपा की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
पूर्व महानगर अध्यक्ष चैधरी वाजिद निसार ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जाकर जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह नितिन कोहली मेहनत कर रहे हैं, उसी प्रकार सभी कार्यकर्ता जुट जाएं ताकि आगामी चुनाव में पार्टी को जीत दिलाई जा सके।
वहीं राहुल चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नितिन कोहली को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत करने और 51 कार्यकारिणी सदस्यों को जोड़ने पर सभी जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों को बधाई दी गई। महिला सभा महानगर अध्यक्ष प्रियंका सिंह चैहान ने कार्यक्रम की सफलता पर नितिन कोहली और राहुल शाक्य को शुभकामनाएं दीं।

