यूपी में सपा-बसपा को बड़ा झटका! 51 नेताओं ने छोड़ी पार्टी
May 19, 2026
यूपी में इस वक्त बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रहा है। यहां समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को एक साथ बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दोनों पार्टियों के 51 नेताओं ने एक साथ ओमप्रकार राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ज्वाइन कर लिया है। वहीं सपा-बसपा के 51 नेताओं के सुभासपा में शामिल होने के बाद ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। इसके अलावा ओमप्रकार राजभर ने मुसलमानों को लेकर राजा भैया के बयान को सही ठहराया।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश जितना भी पीडीए का नारा लगा लें, अब इस जन्म में तो सपा की सरकार नही बनने वाली है। उन्होंने कहा कि सपा का तो ये हाल है कि 'न खाता न बही, जो अखिलेश कहें वही सही'। इसके अलावा ओमप्रकाश राजभर ने मुसलमानों को लेकर दिए गए राजा भैया के बयान को भी सही बताया है। राजा भैया ने एक कार्यक्रम में कहा था कि आज जितने भी मुस्लिम आज दिखाई दे रहे हैं यह सभी पूर्व में हिंदू थे। उन्होंने दबाव और प्रलोभन में धर्म बदलने वालों को कायर और लालची तक कह डाला है। '
बसपा से प्रदीप सिंह (कबूतरा), अर्जुन प्रताप सिंह, संजीव सिंह बंटू, संजीव सिंह, बब्बन सिंह, दीपक सिंह, रोशन सिंह, अवनीश दूबे चन्दन, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, शशि प्रकाश राय, वैभव राय, विवेक सिंह, रितिक राय, सुमीत पाण्डेय, शुभम राय, सतीश दूबे, शिवम सिंह, राणा प्रताप सिंह, फरीद अहमद, रवीन्द्र राजभर, विवेक सिंह, अमन कान्त सिंह, संतोष भारती, जितेन्द्र सिंह, अविनाश सिंह, नीरज दूबे, आकाश मिरा, गोलू यादव, सूरज कुमार, सचिन कुमार, अंशु सिंह, मिथलेश यादव, निरंजन राजभर और अमन पटेल के नाम हैं।
वहीं सपा की तरफ से अतुल सिंह, रोशन सिंह, अभिषेक सिंह, सुबोध कनौजिया, विशाल पाण्डेय, पियुष सिंह, अर्पित सिंह, रणविजय सिंह, राकेश सिंह, बजरंग सिंह, शिवम सिंह, विनय सिंह, अजय कुमार, प्रवीण सिंह और संतोष यादव ने सुभासपा ज्वाइन की है।

