सपा सांसद इक़रा हसन का दावा- 'पुलिस ने गिरफ्तार करके थाने में बैठाया
May 19, 2026
कैराना से सपा सांसद इक़रा हसन ने दावा किया है कि सहारनपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर और थाने में बैठाया गया। बताया जा रहा है कि सपा सांसद की डीआईजी से बहस भी हुई है। जानकारी के मुताबिक, इकरा एक मर्डर के मामले में मृतक की मं के साथ डीआईजी से मिलने पहुंची थीं। मृतक की हत्या के आरोप में पहले दो लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है, लेकिन पीड़ित परिवार तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। '
बताया जा रहा है कि सांसद इकरा हसन पीड़ित परिवार के साथ डीआईजी से मिलने पहुंची थीं। डीआईजी ने उनसे कहा कि इस मामले में जांच चल रही है। कार्रवाई की जा रही है। आप जाइए यहां से। इसके बाद इकरा हसन डीआईजी ऑफिस के बाहर खड़ी थीं तो पुलिस ने कहा कि यहां पर जाम लग सकता है। इसलिए जाइए। बातों बात में पुलिस और सपा सांसद के बीच बहस हो गई। बाद में महिला पुलिस इकरा को लेकर थाने गई और कुछ समय तक थाने में बैठाया रखा।

