Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः तेज रफ्तार कार का कहररू जूस पी रहे लोगों को रौंदा, युवक 50 मीटर तक घसीटा, एक की मौत, बच्ची समेत दो घायल! हाईवे पर दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप, गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया


पीलीभीत। जनपद के अमरिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हरिद्वार नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सड़क किनारे जूस पी रहे तीन लोगों को एक बेकाबू कार ने बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 8 वर्षीय बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक युवक कार में फंसकर करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया।घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। अमरिया कस्बा निवासी मुदित गुप्ता अपने रिश्तेदार आशीष गुप्ता और 8 वर्षीय नित्या गुप्ता के साथ हाईवे किनारे लगे जूस के ठेले पर जूस पीने पहुंचे थे। तीनों आराम से ठेले के पास खड़े होकर जूस पी रहे थे। तभी सितारगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले कार हाईवे के डिवाइडर से टकराई और फिर सीधे जूस के ठेले के पास खड़े लोगों पर चढ़ गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगते ही मुदित गुप्ता कार में फंस गए और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए। यह भयावह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। वहीं हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को चालक सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल आशीष गुप्ता और मासूम नित्या गुप्ता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर बेलगाम रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन हो रहे सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं, लेकिन तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई अब भी सवालों के घेरे में है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |