Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रूद्रपुर: खटीमा में धर्मांतरण गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार! गरीब और थारू समाज के लोगों को लालच, डर और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप


रूद्रपुर। अजय गणपति के सख्त निर्देशों के बाद ऊधमसिंहनगर पुलिस ने धर्मांतरण के एक संवेदनशील मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गरीब, भोले-भाले, थारू समाज एवं अनुसूचित जाति के लोगों को पैसों, इलाज, आर्थिक सहायता और अन्य प्रलोभनों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे थे।

एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि “गरीबी और मजबूरी को हथियार बनाकर धर्मांतरण कराने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।”

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप की गई है, जिनमें धर्मांतरण जैसे मामलों पर सख्त निगरानी रखने को कहा गया है।

कोतवाली खटीमा में दर्ज शिकायत के अनुसार ग्राम दियां निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति समेत अन्य लोग उसे जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दान सिंह राणा गरीब परिवारों को बीमारी ठीक कराने, पारिवारिक समस्याएं खत्म करने और आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देता था। आरोप है कि धर्म परिवर्तन करने पर प्रतिमाह 6 हजार रुपये और एकमुश्त 2 लाख रुपये देने का लालच भी दिया जाता था।

एक अन्य शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी खटीमा क्षेत्र के थारू बाहुल्य गांवों और गरीब परिवारों को निशाना बनाकर प्रार्थना सभाएं आयोजित करते थे। वहां हिंदू धर्म के खिलाफ भ्रामक बातें कही जाती थीं और ईसाई धर्म की विशेषताएं बताकर लोगों को प्रभावित किया जाता था।

पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा धार्मिक किताबें बांटी जाती थीं और धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जाता था। विरोध करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी जाती थी।

पुलिस ने आरोपी दान सिंह राणा के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में मोबाइल से प्रार्थना सभाओं की फोटो-वीडियो, पैसों के लेनदेन के स्क्रीनशॉट, कथित धर्मांतरण से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य अहम सामग्री मिलने का दावा किया गया है।

पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें दान सिंह राणा, जय सिंह राणा, द्रौपदी राणा और सुनील जार्ज पास्टर उर्फ सुनील जार्ज मसीह शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी दान सिंह राणा के खिलाफ पहले से भी धर्मांतरण और धमकी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि ऊधमसिंहनगर पुलिस जनपद में सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लालच, भय या दबाव के जरिए धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |