Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां झारखंड में बंधक, नर्सिंग का काम करने गई थीं


छत्तीसगढ़ से नौकरी के लिए झारखंड गईं 35 लड़कियों के बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। इनमें ज्यादातर लड़कियां कांकेर जिले की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी नर्सिंग का काम करने के लिए झारखंड के गढ़वा गई थीं। लड़कियों के बंधक होने की जानकारी तब सामने आई है जब यहां रहने वाली एक लड़की ने वीडियो बनाकर अपने परिचित को भेजा।

दुर्गूकोंदल क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने अपने गांव के एक युवक को मदद के लिए वीडियो बनाकर भेजा। वीडियो में लड़की रोते हुए कहती दिखी कि उसे यहां अच्छा नहीं लग रहा लेकिन घर जाने के लिए पैसे भी नहीं है। सभी को बंधक बना लिया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांकेर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया।

कलेक्टर ने उन्हें वापस लाने की बात कही है। कलेक्टर ने कहा कि हम गढ़वा जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की बात कर रहे हैं। परिजनों ने भी बेटियों को वापस लाने की मांग की है। कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने बताया, ''झारखंड के गढ़वा जिले में कांकेर और अन्य जगह से कुछ लड़कियां नर्सिंग का काम करने गई थीं। वहां पर ट्रेनिंग की सूचना मिली थी। लेकिन लड़कियों के बंधक बनाए जाने की शिकायत है। युवतियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए टीम काम कर रही है।''

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |