Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कश्मीर में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर फंसे थे पर्यटक, देवदूत बनकर पहुंचे इंडियन आर्मी के जवान


भारतीय सेना के चिनार वॉरियर्स ने जम्मू-कश्मीर पुलिस, बारामूला जिला प्रशासन और गुलमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ मिलकर एक साहसिक और बेहद चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में गुलमर्ग के 14 हजार फीट ऊंचे सनशाइन पीक पर फंसे 24 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पर्यटकों को एक सिविल हेलीकॉप्टर के जरिए सनशाइन पीक ले जाया गया था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण सभी पर्यटक ऊंचाई वाले बर्फीले इलाके में फंस गए। इस बीच मौसम तेजी से खराब होने लगा।

बताया जा रहा है कि घने बादल, खराब विजिबिलिटी और खतरनाक पहाड़ी इलाके ने हालात को और मुश्किल बना दिया। स्थिति गंभीर होने पर भारतीय सेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान में सेना के एविएशन पायलटों और एयरक्रू ने अहम भूमिका निभाई।

खराब मौसम, कम दृश्यता और पहाड़ों के कठिन हालात के बावजूद पायलटों ने कई बार उड़ान भरकर बेहद जोखिम भरे बर्फीले इलाके में सटीक लैंडिंग की। सेना के जवानों ने संकरी लैंडिंग जगह, तेज बदलते मौसम और ऊंचाई पर मौजूद कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए सभी 24 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

राहत की बात यह रही कि इस पूरे अभियान में किसी भी पर्यटक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। भारतीय सेना ने बताया कि यह ऑपरेशन सेना की पेशेवर क्षमता, बेहतर तैयारी, विभिन्न एजेंसियों के बीच शानदार तालमेल और मानवीय प्रतिबद्धता का बड़ा उदाहरण है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |