Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः साइबर ठगों ने आधार में मोबाइल नंबर बदल फर्जी अकाउंट खोल कराया 50 हजार का लोन


आलमबाग । आशियाना थाना क्षेत्र मे रहने वाले व्यक्ति को साइबर ठगों ने निशाना बना आधार में मोबाइल नंबर बदल फर्जी अकाउंट खोल 50 हजार का लोन करा लिया। जिसकी जानकारी बैंक की अकाउंट किट घर पहुंचने पर होने पर पीडित ने बैंक शाखा सहित स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-एम. एल.डी.ए. कालोनी निवासी अजय कुमार पुत्र राज किशोर शाह  ने बताया  22 अप्रैल को उन्हें आईडीएफसी बैंक आशियाना शाखा की अकाउंट किट प्राप्त हुई, जिसमें उनके नाम से बैंक खाता खोले जाने की जानकारी थी। जबकि उन्होंने कभी उक्त खाता नहीं खुलवाया। खाते में दर्ज मोबाइल नंबर भी उनका नहीं था। इस पर उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि 18 अप्रैल को उनके मोबाइल पर आधार ऑथेंटिकेशन सफल होने का मैसेज आया, जिसके बाद उन्हें पता चला कि 17 और 18 अप्रैल को आर के बंसल द्वारा उनके सीआईबीआईएल की जांच की गई थी। जो उनकी जानकारी और अनुमति के बिना की गई थी। वही पीडित का कहना था 24 अप्रैल को जब  प्क्थ्ब् बैंक पहुंचे और फर्जी खाते को बंद कराने की मांग की, तब पता चला कि उक्त खाते में पर्सनल लोन के रूप में कुल 50,814 रुपये जमा किए गए हैं। इसमें 27 हजार रुपये और 23,814 रुपये की रकम आर के बंसल फाइनेंस व एवीए फाइनेंस प्राइवेट के माध्यम से आई थी। जिस लोन के लिए उसने आवेदन नहीं किया और न ही कोई ऑथेंटिकेशन किया। जिसके चलते उसने बैंक से फर्जी खाते को फ्रीज कर  बंद कर लोन को निरस्त करने की शिकायत करने के साथ स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है।  पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर जांच के बाद सोमवार को आईटी एक्ट की धारा मे केस दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |